फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सरकारी मिडिल स्कूल जखैनी में खेल मैदान नहीं

विज्ञापन
उधमपुर। सरकारी मिडिल स्कूल जखैनी, जिसमें खेल मैदान की सुविधा नहीं है: संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर एक के अंतर्गत आते लड़कों के सरकारी मिडिल स्कूल जखैनी में खेल मैदान नहीं है। इस वजह से छात्रों को खेलकूद गतिविधियों के लिए समस्या का सामना करना पड़ता है।
साल 1945 में स्थापित यह स्कूल पहले जखैन पंचायत के अधीन था लेकिन बाद में नगर परिषद के क्षेत्राधिकार में आने पर यह वार्ड नंबर एक का हिस्सा बन गया लेकिन इसके बाद भी अब तक इस स्कूल में खेल मैदान की सुविधा छात्रों को नहीं मिल पाई है। वहीं इसको लेकर स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावक भी परेशान हैं। उनका कहना है कि शारीरिक शिक्षा और खेलकूद आज के समय की खास जरूरत बन चुकी है। सरकार भी खेलों को लगातार बढ़ावा दे रही है लेकिन स्कूल में जब खेल मैदान ही नहीं होंगे तो बच्चे खेलकूद गतिविधियों में आगे कैसे बढ़ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय अंकित शर्मा, नीरज वर्मा, संजय कुमार, विक्रम सिंह व अन्य ने कहा कि एक तरफ सरकार सरकारी शिक्षा की गुणवत्ता पर अत्याधिक ध्यान दे रही है और दूसरी तरफ स्कूलाें में खेल मैदान जैसी सुविधाएं नहीं होने से छात्र चाहकर भी आगे नहीं बढ़ पा रहें हैं। सरकारी मिडिल स्कूल (बाॅयज) जखैनी में खेल मैदान की कमी काफी चिंताजनक है।
स्कूल में हर साल 100 के करीब विद्यार्थी पढ़ते हैं, जो खेल गतिविधियों को लेकर परेशान होते हैं। मजबूरन स्कूल के आंगन में ही खेल गतिविधियां होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें