फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी में पार्किंग की पर्याप्त सुविधा नहीं, रोज लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बावासियों ने जाम की समस्या से निपटने के लिए पार्किंग की पर्याप्त सुविधा मुहैया करवाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि उपमंडल होने के बावजूद चिनैनी आज भी पार्किंग की समस्या से जूझ रहा है। लोगों को अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ते हैं, जिससे जाम लगता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विक्रम सिंह, राधे श्याम व बलवीर सिंह ने बताया कि चिनैनी उपमंडल मुख्यालय है। रोजाना हजारों वाहन यहां आते-जाते हैं। दिक्कत यह है कि कस्बे में पार्किंग नहीं है। जो लोग कस्बे में खरीदारी के लिए आते हैं, उन्हें अपने वाहन जहां-तहां खड़े करने पड़ते हैं। कई बार तो वाहन चालकों को गाड़ी लगाने की जगह ही नहीं मिलती।
लोगों ने प्रशासन से मांग उठाई है कि कस्बे में पार्किंग बनाई जाए ताकि बाहर से आने वाले लोगों को अपने वाहन खड़े करने के लिए परेशान ना होना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें