फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को भी जिले में नहीं मिला कोई कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में शनिवार को लगातार दूसरे दिन कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है और किसी ने कोरोना को मात भी नहीं दी है। शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी सक्रिय मामलों की संख्या पांच ही रही है। इससे स्वास्थ्य विभाग को बहुत ज्यादा राहत मिली है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। इससे जिला उधमपुर कोरोना मुक्त होने की तरफ बढ़ रहा है। ज्यादातर दिन ऐसे सामने आ रहे हैं, जब कोई संक्रमण का मामला नहीं मिल रहा है। वीरवार को चार दिन के बाद एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था, जबकि तीन लोगों ने कोरोना को मात दी थी। इसके बाद अब दो दिन में एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11390 हो गए हैं। इनमें से 11248 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब पांच सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें