किश्तवाड़। किश्तवाड़ में विकास कार्य नहीं होने से नाराज आठ पार्षदों ने नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर डीसी अशोक कुमार शर्मा को सौंप दिया है।
शुक्रवार को नगर परिषद अध्यक्ष रियाज अहमद जरगर के खिलाफ आठ पार्षदों ने डीसी को अविश्वास प्रस्ताव पार्षद सज्जाद नजार के नेतृत्व में प्रस्तुत किया। उन्होंने इसे नगर परिषद के ईओ को भेज दिया। गौरतलब है कि जिला के नगर परिषद में कुल 13 पार्षद हैं। अध्यक्ष रियाज अहमद जरगर को बनाया गया था मगर 13 में से आठ पार्षदों ने विकास नहीं होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सुस्त रवैये के कारण उन्हें हटाना चाहते हैं। इसलिए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है।