चिनैनी। तवी किनारे बुधवार को एक युवक की चप्पलें मिलने के बाद नदी में तलाशी अभियान जारी है। वीरवार को लगातार दूसरे दिन भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। उसकी पहचान तनिश (19) पुत्र मदन लाल निवासी वार्ड सात चिनैनी के रूप में हुई है। वहीं, लगातार दूसरे दिन पुलिस और सेना के गोताखोरों ने नदी में युवक की तलाश की है। अंधेरा होने पर अभियान को रोक दिया गया है और शुक्रवार को फिर से तलाश की जाएगी। बेटे के लापता होने से परिजन परेशान ने पिता के अनुसार बेटे का फोन बंद आ रहा है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे तक वह सोशल मीडिया पर एक्टिव था। फिलहाल युवक की तलाश जारी है।