फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का 10 दिन बाद भी सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। दस दिन से लापता चिनैनी के वार्ड सात निवासी तनिश का कोई सुराग नहीं मिला है। बेटे की कोई सूचना नहीं मिलने पर परिवार चिंता दिनप्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पीड़ित परिवार की ओर से बुलाए गोताखोरों ने शनिवार को तवी नदी को खंगाला है, लेकिन शाम तक कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

बेटे के लापता होने के कारण परिजन परेशान हैं। वह स्थानीय प्रशासन की ओर से भी युवक की तलाश के लिए सेना और गोताखोरों की मदद से तवी में अभियान चलाया था, लेकिन उन्हें भी कोई सुराग नहीं मिला है। गौरतलब है कि युवक जिस दिन लापता हुआ था उस दिन सुबह साढे़ 10 बजे तक वह सोशल मीडिया पर एक्टिव था, लेकिन उसके बाद मोबाइल बंद है। उसकी चप्पलें तवी नदी किनारे से बरामद हुई थीं। इसके बाद स्थानीय तैराक, सेना व एसडीआरएफ ने भी तवी नदी को खंगाला था। हर कोई उसके सकुशल मिलने की दुआ कर रहा है। अपने जान पहचान वालों को युवक की तस्वीर भी भेज चुके हैं ताकि उसकी कोई जानकारी मिल सके। पुलिस भी अपने स्तर पर खोजबीन में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें