फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बुनियादी सुविधाओं के अभाव में काम करने को मजबूर अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुविधाओं के साथ पर्याप्त बुनियादी ढांचा मुहैया कराने की मांग
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन में 180 से ज्यादा काम करने वाले अधिवक्ताओं के लिए पेयजल का एक नल तक नहीं : एडवोकेट बवोरिया
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला बार एसोसिएशन में 180 से ज्यादा काम करने वाले अधिवक्ताओं के लिए पेयजल का एक नल तक नहीं है। पर्याप्त शौचालय व आश्रय और उचित वाश-बेसिन भी नहीं। एक जर्जर और असुरक्षित इमारत उपलब्ध है जिसमें डर के माहौल में अधिवक्ता असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
इस बात की जानकारी जिला बार एसोसिएशन के सदस्य एडवोकेट संजीत कुमार बवोरिया ने दी। उन्होंने बताया कि कामकाज के लिए उचित, पर्याप्त व सुरक्षित आश्रय हर व्यक्ति की बुनियादी जरूरत है परंतु सरकार ने अधिवक्ताओं को इन बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा है जिस कारण अधिवक्ता को मानसिक परेशानी के साथ उनका काम भी प्रभावित होता है। दोपहर को खाना खाने से पहले वकीलों के लिए हाथ धोने तक का प्रबंध नहीं है। कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

शौचालय आम लोग भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन पानी की पर्याप्त सप्लाई न होने की गंदगी फैल जाती है। शौचालय के बाहर इंतजार करने पर उनका काम भी प्रभावित होता है। ज्यादातर अधिवक्ता टिन की शेड के नीचे काम करने को मजबूर हैं और बारिश के दिनों उनका काम प्रभावित होता है।
विज्ञापन

असुरक्षित इमारत में काम कर रहे हैं जो कभी भी गिर सकती है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उनकी सरकार से मांग है कि वकीलों के लिए पर्याप्त सुविधाओं के साथ बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जाए और अदालत में इंसाफ व अन्य कामकाज के लिए आने वाले लोगों के लिए अगल से विशेष सुविधा स्थल मुहैया कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें