- 10वीं में अंशित ने 98.4, हरिशाता ने 98.4 व अक्षैनी ने 96% अंकों से किया टॉप
-उधमपुर के सीबीएसई स्कूलों का 10वीं व 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम रहा शानदार
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। केंद्रीय स्कूल शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं कक्षाओं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। जिला उधमपुर में आते सीबीएसई स्कूलों का परिणाम शानदार रहा। मेधावी विद्यार्थियों ने बढि़या अंक हासिल कर माता-पिता व स्कूल का नाम रोशन किया है।
आर्मी पब्लिक स्कूल टी मोड़ उधमपुर, आर्मी पब्लिक स्कूल धार रोड, केंद्रीय विद्यालया 1 और केंद्रीय विद्यालय 2 सहित केसी गुरुकुल पब्लिक स्कूल चखड़, दिल्ली पब्लिक स्कूल और ब्रह्मऋषि शांति विद्या पीठ हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। इन स्कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। वहीं, केसी गुरुकुल पब्लिक स्कूल उधमपुर के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन ने बच्चों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने कहा कि यह हमारे छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के सतत परिश्रम का प्रतिफल है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थियों ने स्कूल का नाम गौरवान्वित किया है। प्रधानाचार्य सागर बनर्जी ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों ने अनुशासन और समर्पण के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। हम सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हैं।
कक्षा 12वीं का परिणाम
निश्चय – 97% (स्कूल टॉपर)
आर्ची – 93%
सौरव – 92%
पूर्वांशी – 92%
शिखा – 92%
एशेल – 90%
कक्षा 10वीं का परिणाम
अक्षैनी – 96% (स्कूल टॉपर)
आराध्या सिंह – 91%
-
दिल्ली पब्लिक स्कूल उधमपुर के भी 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। स्कूल प्रशासन ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी और बच्चों की इस सफलता में सहयोग देने वाले शिक्षकों और उनके माता-पिता के प्रयासों की भी सराहना की। स्कूल के प्रो वाइस चेयरमैन डाॅ. जगदीश गुप्ता ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कक्षा 12वीं
आध्या शर्मा 96% स्कूल टॉपर
चर्चिका गुप्ता 95 %
वंशिका माथुर 94 %
दिव्यांशी शर्मा 93 %
-
कक्षा 10वीं
अंशित शर्मा 98.4 %
ब्रह्मऋषि बावरा शांति विद्या पीठ हायर सेकेंडरी स्कूल का भी वार्षिक शत-प्रतिशत रहा। 12वीं कक्षा के अंश गुप्ता ने 95.5 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया है जबकि 10वीं कक्षा में हरिशता अत्री ने सर्वाधिक 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। स्कूल की संस्थापक दीदी चिण्मय ज्योति ने सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता सहित शिक्षकों को भी बच्चों की सफलता के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की है।
कक्षा 12वीं
अंश गुप्ता 95.5% स्कूल टॉपर
शिवम गुप्ता ने 92.8 %
नयन गुप्ता ने 92.2 %
राघव आनंद 91.2 %
दिशा बंद्राल 91 %
तरुण शर्मा 91 %
-
कक्षा 10वीं
हरिशाता अत्री 98.4 %