फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़ 100 आकांक्षी कृषि जिलों में शामिल, पीएम धन धान्य योजना का मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
-अक्तूबर से शुरू होगी योजना, 6 साल तक चलेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ को केंद्र सरकार ने देश के 100 आकांक्षी कृषि जिलों में शामिल कर प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का तोहफा दिया है। यह योजना अक्तूबर 2025 से शुरू होगी और पूरे 6 साल तक चलेगी। इसे लेकर केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को पत्र लिखा है।
पत्र के अनुसार सरकार का मकसद खेती को आधुनिक बनाना, फसल की पैदावार बढ़ाना और किसानों की आमदनी दोगुनी करना है। इस योजना से खेतों तक पानी पहुंचेगा। हर गांव में भंडारण की सुविधा होगी। किसान को आसानी से ऋण मिलेगा और फसलें सिर्फ धान-गेहूं तक सीमित नहीं रहेंगी बल्कि नई फसलें भी बोई जाएंगी। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बनने वाली समिति इस योजना को जमीन पर उतारेगी। हर काम की निगरानी डिजिटल डैशबोर्ड से होगी ताकि एक-एक खेत तक बदलाव पहुंचे। योजना से खेतों की उत्पादकता में बढ़ोतरी होगी। नई-नई फसलों की खेती से किसानों को अतिरिक्त आमदनी होगी। पंचायत और ब्लॉक स्तर पर भंडारण केंद्र बनेगा। सिंचाई और ऋण सुविधा में आसानी होगी। सरकार की निगरानी में पारदर्शी कामकाज होगा। योजना के लागू होने के बाद किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा। उन्हें बारिश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किश्तवाड़ केसर की खेती के लिए प्रसिद्ध
जिला किश्तवाड़ केसर की खेती के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। यहां का अच्छी गुणवत्ता का केसर विश्व में जाना जाता है। जहां पहले किलो के हिसाब से केसर निकलता था। अब इसमें काफी कमी आई है। हालांकि कृषि विभाग ने काफी प्रयास किए। अब इस योजना से किसानों को लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें