कमरों की कमी के कारण छात्रों को आ रही परेशानी होगी दूर
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सरकारी प्राइमरी स्कूल पंचैरी में कमरों की कमी को दूर करने के लिए जल्द एक अतिरिक्त कमरा तैयार किया जाएगा। समग्र शिक्षा के तहत इस कमरे को बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से 10.42 लाख का टेंडर जारी किया गया है।
इस कमरे को संसाधन कक्ष के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। इससे कमरों की कमी से कक्षाओं के संचालन में पेश आनी वाली परेशानी दूर होगी। वहीं इसको लेकर छात्रों और उनके अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में इस समय पांच कक्षाओं के लिए तीन कमरे हैं लेकिन इनमें से एक कार्यालय के रूप में इस्तेमाल होता है, दूसरा सामान रखने के लिए।
इस वजह से स्कूल में कक्षाओं के ठीक तरीके से संचालन में समस्या पेश आती है। कई बार कक्षाएं खुले आसमान तले लगाईं जाती हैं। वहीं अब इस अतिरिक्त कमरें के बनने से कक्षाओं के संचालन की समस्या दूर होगी और बच्चे बिना किसी परेशानी के अपनी पढ़ाई जारी रखे पाएंगे।
कोट..
-स्कूल में संसाधन कक्ष बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है, जिसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही इसका आगे का काम भी पूरा किया जाएगा
रोहित गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग