उधमपुर। केंद्र सरकार की ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट योजना के तहत 40 लाख रुपये की लागत से प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) पंचेरी में नई इमारत का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इससे पीएचसी में जगह की तंगी की समस्या दूर होगी।
गौरतलब है कि पीएचसी में जहां लैब की जगह कम होने व वैक्सीन लगाने के लिए कमरा न होने व डाॅक्टरों के बैठने के लिए जगह न होने पर अतिरिक्त कमरे व दवाएं रखने के लिए स्टोर बनाया जा रहा है। इससे सेंटर में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। तहसील पंचेरी में बने इस सेंटर पर तहसील के विभिन्न गांवों के लोग स्वास्थ सुविधा के लिए इसी पर निर्भर है।
विज्ञापन
नई इमारत के निर्माण के साथ लैब का भी विस्तार किया जाएगा। ताकि मरीजों के विभिन्न प्रकार के टेस्टों की सुविधा उन्हें मिल सके। हालांकि इमारत बनने में अभी कुछ माह लग सकते है। लेकिन दो तीन महीनों के भीतर पीएचसी में आ रही जगह की तंगी का समाधान हो जाएगा। इससे वैक्सीन लगाने के लिए अब लोगों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
कोट..
पीएचसी में जगह की कमी के चलते काफी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब नई इमारत के साथ डॉक्टरों के बैठने के लिए अतिरिक्त कमरे होंगे। लैब को भी बड़ा किया जाएगा। वैक्सीन लगाने के लिए एक कमरा अलग से बनाया जाएगा।
-शफाकत जरगर, बीएमओ पंचेरी