फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नए पुल को बंद कर पुराने पुल से हुई गाड़ियों की आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। मादा पुल के पास बनाए गए नए पुल को शनिवार की शाम को बंद कर पुराने पुल से गाड़ियों की आवाजाही जारी रही। मिली जानकारी के मुताबिक चिनैनी के पुल मादा के मादा नाले पर नया पुल बनाया गया था। इसके कुछ नट बोल्ट न होने के कारण जब पुल में कुछ वाइब्रेशन हुई तो पुल पर से गाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी गई ताकि गायब हुए नट बोल्ट को लगाया जा सके ताकि गाड़ियों की आवाजाही आसान बना सके। शनिवार शाम से ही पुराने पुल से गाड़ियों की आवाजाही जारी रही। बताया गया है कि रविवार को पुल को खोला जा सकता है। वही एसडीपीओ चिनैनी सुखबीर सिंह ने बताया कि पुल को संबंधित एजेंसी ने बंद किया है तथा उनकी पुलिस टीम वहां पर तैनात हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें