फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कैडेटों को एनसीसी की नवीन प्रक्रियाओं से करवाया अवगत

विज्ञापन
6 जम्मू एवं कश्मीर बटालियन एनसीसी, उधमपुर द्वारा एक दिवसीय सम्मेलन में मौजूदा सेना के अ​धिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। 6 जम्मू एवं कश्मीर बटालियन एनसीसी उधमपुर की ओर से शुक्रवार को एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन इकाई परिसर में किया गया। इसमें विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के एसोसिएटेड एनसीसी ऑफिसर्स (एएनओ) और केयर टेकर ऑफिसर्स (सीटीओ) ने भाग लिया। कैडेटों को एनसीसी की नवीन प्रक्रियाओं से अवगत करवाया गया।
सम्मेलन की अध्यक्षता कर्नल सुमित बाना, कमांडिंग ऑफिसर, 6 जेएंडके बटालियन एनसीसी ने की तथा लेफ्टिनेंट कर्नल यूएस ठाकुर, एडीएम ऑफिसर भी उपस्थित रहे। सम्मेलन में 39 शैक्षणिक संस्थानों के एएनओ और सीटीओ ने भाग लिया, जिससे यह एक व्यापक और प्रतिनिधि सभा बन गई। सम्मेलन का उद्देश्य वरिष्ठ एएनओ और सीटीओ के बीच समन्वय और संवाद को बढ़ाना, एनसीसी की नवीन प्रक्रियाओं से उन्हें अवगत कराना तथा उधमपुर और रियासी जिलों के दूरदराज के क्षेत्रों में एनसीसी की पहुंच को विस्तारित करने की योजना पर चर्चा करना था।
विज्ञापन

सत्र में सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। चर्चा का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स के लिए एनसीसी गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करना तथा समन्वय को सुदृढ़ बनाना था। सम्मेलन के दौरान विभिन्न विषयों पर लेफ्टिनेंट (डॉ.) कमलदीप कौर, एएनओ, राजकीय महिला महाविद्यालय, उधमपुर, टीओ रंजन पराशर, एएनओ, आर्मी पब्लिक स्कूल, उधमपुर, टीओ संदीप, एएनओ, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरोला, टीओ माधवी माथुर, एएनओ, एपीएस धार रोड ने अपने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मेजर जनरल अनुपिंदर बेवली, एडीजी, जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख एनसीसी निदेशालय, तथा ब्रिगेडियर डीएन पांडे, ग्रुप कमांडर, एनसीसी ग्रुप जम्मू ने भी संबोधित किया। उनके प्रेरणादायक संदेशों ने प्रतिभागियों को उत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें