फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल कांफ्रेंस एक जन आंदोलन : जावेद राणा

विज्ञापन
उधमपुर। नेकां में शामिल होने पर रठियान के पूर्व सरपंच का स्वागत करते मंत्री व पाटी पदा​धिकारी।
विज्ञापन
पूर्व सरपंच पंचायत रठियान दिवान सिंह नेकां में हुए शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। रठियान पंचायत के पूर्व सरपंच दीवान सिंह मंगलवार को जल शक्ति मंत्री जावेद राणा और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के प्रांतीय अध्यक्ष जम्मू रतन लाल गुप्ता की मौजूदगी में नेकां में शामिल हो गए।
पार्टी में उनका स्वागत करते हुए जावेद अहमद राणा ने नेशनल कांफ्रेंस को एक जन आंदोलन बताया, जो हमेशा जम्मू और कश्मीर के लोगों के न्यायोचित मुद्दों के लिए खड़ा रहा है। इसी के साथ प्रतिबद्धता की भावना के साथ विकास और प्रगति के लिए प्रयास करता रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी में शामिल होने वाले लोगों की वजह से नेकां जमीनी स्तर पर और मजबूत होगी। गुप्ता ने लोगों से पार्टी का समर्थन करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवान सिंह ने जम्मू-कश्मीर को शांतिपूर्ण और प्रगतिशील क्षेत्र में बदलने में नेकां के मिशन को निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री और सेंट्रल जोन के अध्यक्ष बाबू रामपाल और एससी सेल के अध्यक्ष विजय लोचन ने कहा कि दलित वर्गों के हितों की रक्षा में नेकां की ऐतिहासिक भूमिका की सराहना की। इस मौके पर उपाध्यक्ष सेंट्रल जोन राकेश सिंह राका, जिला अध्यक्ष उधमपुर ग्रामीण राम पुरषोत्तम, जिला अध्यक्ष उधमपुर ग्रामीण यूथ आकाश खारका और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें