फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर में नवरात्र महोत्सव का आगाज, बिजली की आंख-मिचौनी ने डाला खलल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। कस्बे के घास मंडी चबूतरा निर्माणाधीन पिंगला माता भवन में दूसरे नवरात्र को नवरात्र महोत्सव का आगाज हुआ। बिजली की आंख-मिचाैनी ने महोत्सव में खलल डाल दिया। पिंगला माता अखंड ज्योत कमेटी की ओर से हर वर्ष नवरात्र महोत्सव का आगाज किया जाता है। पहले ही दिन बिजली विभाग ने बिजली कटाैती शुरू कर दी। इस नवरात्र महोत्सव में कई स्कूली बच्चों की ओर से नृत्य प्रस्तुत किया जाता है लेकिन बिजली गुल होने से कार्यक्रमों में बाधा हुई। पिंगला माता अखंड ज्योत कमेटी के संयोजक विनय जंडियाल ने बताया नवरात्र महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार शाम सात बजे की गई थी, लेकिन बिजली ने कार्यक्रम खत्म होने तक कई बाधाएं डालीं जिस कारण कार्यक्रम सही तरह प्रस्तुत नहीं किया जा सका। उन्होंने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की नवरात्र महोत्सव के दौरान बिजली सुचारु रूप से मुहैया करवाएं। कार्यक्रम में चीफ एग्रीकल्चर अधिकारी विनय जंडियाल, सब डिविजन रामनगर एग्रीकल्चर अधिकारी अश्वनी अबरोल, उपजिला अस्पताल के डॉक्टर अरविंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें