कटड़ा श्राइन बोर्ड के सीईओ सहित अन्य अधिकारी स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए संवाद बोर्ड
कटडा। सेवा पर्व और स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस के सहयोग से बाणगंगा नाले की सफाई के लिए अभियान शुरू किया। इस अभियान का उद्देश्य पवित्र नदी की आध्यात्मिक पवित्रता को संरक्षित करते हुए स्वच्छ और हरित पर्यावरण को बढ़ावा देना है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि बाणगंगा नाला तीर्थयात्रा मार्ग का एक अभिन्न अंग होने के नाते अविरल और प्रदूषण मुक्त रहना चाहिए। उन्होंने स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों से क्षेत्र को साफ रखने में सहयोग करने का आग्रह किया। संवाद