फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकॉल के बीच रामबन जिले में मनाया गया 12वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

विज्ञापन
रामबन शपथ में युवा मतदाताओं को एक ईमानदार निष्पक्ष निडर और जिम्मेदार मतदाता बनने का आह्वान किया? - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रामबन। उपायुक्त मुसरत इस्लाम ने मंगलवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारतीय लोकतंत्र में अटूट आस्था रखने वाले प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। शपथ में युवा मतदाताओं को एक ईमानदार, निष्पक्ष, निडर और जिम्मेदार मतदाता बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिले भर में कोविड प्रोटोकॉल के साथ कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को चिह्नित करने के लिए चुनावों को समावेशी, सुलभ और सहभागी बनाना विषय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में एडीडीसी रामबन राजिंदर शर्मा, एडीसी हरबंस लाल, एसीआर धीरेंद्र शर्मा, उप डीईओ लाल चंद, आदि अधिकारियों और छात्रों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान एक वाद-विवाद प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें सीमित संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिला सूचना केंद्र रामबन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने इस दिन के महत्व और चुनावी प्रक्रिया के महत्व के पर प्रकाश डाला। बाद में उपायुक्त ने वाद-विवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वालों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी मोहिता शर्मा ने कहा कि जिला पुलिस ने भी जिले के अंतर्गत आने वाले बटोत, बनिहाल, गूल, रामसू, उखराल, खडी और जिला पुलिस दफ्तर रामबन में मतदान दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें