फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौर को हरा नेशनल क्लब क्वार्टर फाइनल में

Thu, 11 Feb 2016 12:39 AM IST
रियासी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम चल रही चौथी अमित मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को नेशनल क्लब रियासी और माहौर के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें रियासी ने जीत हासिल की और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


नेशनल क्लब ने टास जीत कर के पहले बल्लेबाजी की। टीम ने राकेश के 66, अर्जुन के 43, अनीश के 13 और 28 अतिरिक्त रन की बदौलत बीस ओवर सात विकेट पर 181 रन बनाए।

माहौर के गेंदबाज आमिर और संदेश ने दो-दो तथा संजू ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए माहौर की पूरी टीम 19वें ओवर तक 127 रन ही बना सकी। टीम मैच को 54 रन से हार गई। आमिर ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए।
विज्ञापन


नेशनल क्लब के गेंदबाज जसवंत ने तीन, अंजुम ने दो, अमन और निखिल देव सिंह ने एक-एक विकेट हासिल किया।
राकेश को बेहतरीन पारी के लिए मैन आफ द मैच दिया गया। इस मौके पर अभिनय कला मंच के डायरेक्टर एवं चेयरमैन शादाब खान मुख्य अतिथि थे उन्होंने राकेश को पुरस्कार दिया।


इस मौके पर आयोजक राजेश केसर, अमित वर्मा, अमित शर्मा, लकी शर्मा आदि मौजूद रहे। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। हर रन पर दर्शकों ने तालियां बजाकर बल्लेबाजों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता के अगले मैच भी रोमांच होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें