फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नेशनल अकेडमी का परिणाम शत-प्रतिशत रहा

विज्ञापन
मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए नेशनल अकेडमी की प्रिंसिपल।
विज्ञापन
उधमपुर। नेशनल अकेडमी हाई स्कूल की अक्षरा माथुर पुत्री उषा देवी और मोहन लाल ने 10वीं की परीक्षा में 490 अंक हासिल किए हैं। अक्षरा इंजीनियर बनना चाहती है। वहीं अभिनंदन शर्मा पुत्र पुरषोत्तम कुमार और पूनम देवी ने भी 490 अंक हासिल किए। अभिनंदन भी इंजीनियर बनना चाहता है और देश को तरक्की की तरफ ले जाना चाहता है। स्कूल में कुल 71 बच्चों ने दसवीं की परीक्षा दी। परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसमें 26 बच्चों ने ए1, 22 ने ए2, 14 ने बी 1, 8 ने बी 2 और 1 ने सी 1 ग्रेड हासिल किया। स्कूल में मिठाई बांटकर बच्चों को बधाई दी गई। प्रधानाचार्य निशा शर्मा और प्रबंधक विश्व मोहन शर्मा सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें