फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नगुलता-रजार सड़क बनी, डायवर्जन की समस्या बरकरार

Sun, 02 Mar 2025 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
चिनैनी के नगुलता से रजार सड़क के बीच डायवर्जन। संवाद - फोटो : chineni
विज्ञापन
बरसात में हादसों का खतरा, हाल ही में एक यात्री वाहन फंसा था नाले में
विज्ञापन

चिनैनी। नगुलता से रजार तक सड़क तो बना दी गई है, जिससे आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं, लेकिन सड़क पर मौजूद दो डायवर्जनों की समस्या अभी भी बनी हुई है।
इन डायवर्जनों में हमेशा पानी भरा रहता है और बरसात के दौरान पानी का बहाव इतना तेज हो जाता है कि न केवल गाड़ियों का गुजरना मुश्किल हो जाता है, बल्कि पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं रहता। हाल ही में, एक यात्री वाहन इसी नाले में फंस गया था, जिसे एक टैंकर की मदद से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सरपंच पवन कुमार, प्रकाश, रूप चंद, सुभाष सिंह सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि करीब 23 किलोमीटर लंबी इस सड़क से पंचायत नगुलता ए, नगुलता बी, घाड़िया, कोलासर, अरस पीसर, बागड़ और छशकरी जैसे गांवों को जोड़ने में मदद मिली है। इससे लगभग 15,000 से अधिक लोगों को फायदा हो रहा है, लेकिन दो डायवर्जनों की समस्या बरसात के दिनों में बड़ी परेशानी का कारण बनती है। ग्रामीणों का कहना है कि इन स्थानों पर पुल बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। संवादनगुलता-रजार सड़क के बीच दोनों डायवर्जनों पर 20-20 मीटर के पुल बनाने की योजना बनाई गई है। हालांकि, अभी इन पुलों के लिए बजट स्वीकृत नहीं हुआ है। फंड मंजूर होते ही पुल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
रितेश कुमार, एईई पीएमजीएसवाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें