कटड़ा। श्रम विभाग ने शुक्रवार को पुलिस के साथ कटड़ा का दौरा कर ढाबों सहित रेस्तरां व दुकानों में कार्य कर रहे छह बाल श्रम नाबालिगों को छुड़ाया।
उन्हें चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया जाएगा। अस्सिटेंट लेबर कमिश्नर रियासी एनी वैद के नेतृत्व में श्रम अधिकारी शिविका शर्मा, सुशांत शर्मा, चाइल्ड वेलफेयर कोऑर्डिनेटर मोहम्मद सलीम, सुपरवाइजर अंकुश शर्मा के साथ ही अन्य अधिकारियों ने कटड़ा के मुख्य बस स्टैंड के साथ ही बाण गंगा मार्ग, शालीमार पार्क मार्ग आदि का दौरा किया। इस दौरान रेस्तरां और दुकानों की जांच की गई। वहीं ढाबा के साथ ही रेस्तरां में कार्य कर रहे छह बाल मजदूरों को छुड़ाया गया।
उन्होंने दुकानदारों को आगाह किया कि वे बच्चों से मजदूरी न करवाएं। अगर ऐसा पाया गया तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही भारी जुर्माना किया जाएगा। संवाद