फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: राहुल को दिखाने के लिए हो गई सफाई, दो साल बाद फव्वारे में भी सांस आई

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा के लिए एक महीने बाद उठी शहर की गंदगी
विज्ञापन

दोमेल चौक पर उद्घाटन के बाद से बंद पड़ा फव्वारा भी चलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मंगलवार को उधमपुर में बड़ा बदलाव देखने मिला। आधे से ज्यादा शहर की गंदगी साफ हो गई, और दो वर्ष से बंद पड़ा फव्वारा भी चलने लगा। इसे देख कर हर कोई हैरान था। कह रहा था कि ऐसे ही अगर शहर में वीआईपी मूवमेंट होती रहें तो विकास होने से कोई नहीं रोक सकता।
राहुल गांधी की यात्रा के चलते एक महीने से ध्वस्त सफाई व्यवस्था मंगलवार को अचानक सुधरी नजर आई। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने सुबह ही पुराने राजमार्ग और धार रोड के किनारे से गंदगी साफ कर दी और गंदगी वाले स्थान पर चूना डाल दिया। इन स्थानों को देखकर लग ही नहीं रहा था कि यहां गंदगी जमा होती है। इसे देख कर शहरवासी भी हैरान थे। इससे भी अधिक हैरानी तो दोमेल चौक पर फव्वारा चलते देख कर हुए। दोमेल चौक पर लाखों रुपये की लागत से तैयार फव्वारा दो वर्ष से बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2021 में नप ने रोटरी तैयार की थी, और इसे देखरेख के लिए पुलिस को सौंप दिया था। जिस दिन इसका उद्घाटन हुआ, फव्वारा चला था। उसके बाद मंगलवार को राहुल गांधी के दौरे पर इस फव्वारे ने सांस ली है। शहरवासियों ने फव्वारा चलाने की मांग कई बार नगर परिषद के सामने रखी, लेकिन फव्वारा नहीं चला। इसके न चलने का कारण तकनीकी खामी होना था। लेकिन, राहुल के दौरे से पहले ही तकनीकी खामी भी दूर हो गई और फव्वारा भी चल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें