फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद युवक की चाकू से हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में आपसी विवाद में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहम्मद लतीफ पुत्र नूरदीन निवासी चोरा को (रियासी) के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात अपर बाजार स्थित एक गेस्ट हाउस में यात्री गाइड का काम करने वाले कुछ लड़के बैठे थे। इस दौरान उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक ने दूसरे को चाकू मार कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को चिकित्सा केंद्र पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। वहीं, आरोपी सुनील सिंह निवासी ठाकरा कोट, भमाग (रियासी) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। एसडीपीओ कुलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पोस्टमार्ट के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें