फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेगा नगर परिषद

Fri, 30 May 2025 01:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
नगर परिषद के सफाई कर्मचारी अ​भियान के तहत पार्क की सफाई करते हुए। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
शहर के 21 वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाने के लिए विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों को मिलाकर किया टीम का गठन
विज्ञापन

डायरिया की चपेट में आ रहे छोटे बच्चों से लेकर किशोर
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। एक तरफ गर्मी ने जीना बेहाल कर रखा है तो दूसरी तरफ लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मौजूदा समय में छोटे बच्चे से लेकर किशोर तक डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। इसको देखते हुए नगर परिषद ने शहर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का फैसला लिया है।
गौरतलब है कि देश में कोरोना ने एक बार फिर से पांव पसार दिया है और अब तक देश के विभिन्न राज्यों में कई नए मामले आ चुके हैं। हालांकि जम्मू-कश्मीर में अब तक कोई कोरोना का मामला सामने नहीं आया है। इसके चलते नगर परिषद व प्रदूषण नियंत्रण समिति ने कमर कसते हुए शहर के 21 वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाने के लिए शहर की विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों को मिलाकर टीम का गठन किया है। यह शहर में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही लोगों को डायरिया, मलेरिया, डेंगू व कोरोना से बचाने के लिए जागरूक करेगी। इतना ही नहीं नगर परिषद की ओर से इस अभियान के तहत शहर के कई वार्डों में सफाई अभियान की शुरुआत कर दी गई है। जो एक सप्ताह तक चलेगी।
विज्ञापन

अभियान के तहत शहर के सभी वार्डों में चलेगा सफाई अभियान
नगर परिषद की टीम लोगों को विभिन्न बीमारियों व कोरोना से बचाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाएगी। इसमें गठित टीम के सदस्यों की ओर से लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए सावधानियां बताने के साथ ही परिषद की टीम शहर में अभियान चलाकर स्वच्छता को सुचारु बनाएगी। ताकि लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके।


अभियान में नगर परिषद के साथ कई संस्थाओं के सदस्य होंगे शामिल

नगर परिषद व प्रदूषण नियंत्रण समिति के सदस्य इस अभियान में हिस्सा लेंगे। इतना ही नहीं इस अभियान के तहत बनाई गई टीमों में शहर की विभिन्न निजी संस्थाओं के सदस्याें को भी शामिल किया गया है। यह लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाव व शहर में स्वच्छता अभियान चलाने में नगर परिषद के साथ काम करेगी।

शहर की नालियों व नालों की भी होगी साफ-सफाई
सभी वार्डों व शहर के बीचोबीच गुजरने वाले नालों व नालियों में नगर परिषद के सफाई कर्मचारी इस अभियान के तहत ब्लॉक पड़े नालों को खुलवाएंगे। ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इतना ही नहीं इस अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में उगी घास व झाड़ियों को भी साफ किया जाएगा।


नगर परिषद के अधीन आए कई नई क्षेत्रों में भी चलेगा अभियान
गौरतलब है कि शहर में नौ साल पहले कुछ क्षेत्र नगर परिषद के अधीन आकर वार्ड में तबदील हो गए है। लेकिन अभी तक उन वार्डों में सफाई कर्मचारी नहीं लगाए जा सके है। जिसके चलते इस अभियान के तहत उन क्षेत्रों में भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। ताकि उन क्षेत्रों में भी स्वच्छता बरकरार रहे।
विज्ञापन

कोट


विभाग की ओर से प्रदूषण नियंत्रण समिति व निजी संस्थाओं के सदस्यों व सफाई कर्मचारियों को मिलाकर टीम का गठन किया गया है। यह मौजूदा समय में गर्मी से होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाने के लिए खासतौर पर जिस तरह से देश में एक बार फिर से कोरोना पांव पसार रहा है। इससे लोगों को बचाने के लिए स्वच्छता पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए अभियान की शुरुआत कर दी गई है।
- विशाल सडोत्रा, सीईओ, नगर परिषद





फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें