फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मां बगलामुखी दुष्टों का संहार करती हैं, उनका आशीर्वाद हमेशा साथ

Fri, 30 May 2025 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
बगलामुखी मंदिर देविका में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
देविका आनंद आश्रम में मां बगलामुखी के प्राकट्य दिवस पर हुआ वार्षिक भंडारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। देविका घाट पर स्थित आनंद आश्रम में वीरवार को मां बगलामुखी का प्राकट्य दिवस धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हवन यज्ञ और विशेष पूजन के बाद विशाल वार्षिक भंडारा करवाया गया। काफी संख्या में स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि के समय माता रानी का जागरण भी किया गया।
वहीं इस कार्यक्रम में धर्मपत्नी संग पूर्व उप-मुख्यमंत्री डाॅ. निर्मल सिंह के अलावा उप मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी भी शामिल हुए। डाॅ. निर्मल सिंह ने कहा कि आज बहुत ही पवित्र दिन है। मां बगलामुखी दुष्टों का संहार करती है, उनका आशीर्वाद हमेशा साथ है और हमेशा संकट से उबारती हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा, यह भारत सरकार और भारत के प्रत्येक का स्पष्ट संदेश है। उन्होंने कहा कि यह काफी सराहनीय है कि पूरा देश एकजुट है और सभी पार्टियों के सांसदों का एक डेलिगेशन विभिन्न देशों की यात्रा पर साथ गया है। उन्होंने कहा कि आंतकवाद के खिलाफ आपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है और इसी सिलसिले में गृह मंत्री भी जम्मू-कश्मीर के दौर पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

-
वहीं उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर के दौरे पर पहुंच रहे गृह मंत्री अमित शाह से यही उम्मीद है कि वे बार्डर एरिया में जाकर लोगों के हालात का जायजा लेंगे। पीड़ितों को कुछ राहत पहुंचाएंगे जो उनकी एक अहम जिम्मेदारी भी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह भी आशा की जा रही है कि बार्डर इलाकों में कम्युनिटी बंकर की बजाय घर घर में बंकर दिए जाएं। उन्होंने कहा कि हमारी यही मांग है कि जम्मू कश्मीर के राज्य का दर्जा जल्द से जल्द बहाल किया जाए क्योंकि बिना इसके जम्मू कश्मीर का भला संभव ही नहीं हैं। वहीं विधायक आरएस पठानिया के वायु सेना पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले पर उन्होंने संभल कर बोलने की नसीहत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें