उधमपुर। जिले में मंगलवार को साढ़े चार हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। तीन दिन के बाद इतने अधिक संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाई है। इससे पहले रविवार और जन्माष्टमी की छुट्टी के चलते कम ही लोगों को वैक्सीन लग सकी थी। अगले कुछ दिन इनकी संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
जिले में पिछले कुछ दिनों से वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में कमी आ रही है थी। इसका एक बड़ा कारण सरकारी छुट्टी होना था। इससे पहले वैक्सीन की कमी के कारण कम लोगों को ही वैक्सीन लग पा रही थी। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को 25 हजार से अधिक डोज का नया स्टाक मिला। इसके बाद बावजूद रविवार और सोमवार को कम संख्या में ही लोगों ने वैक्सीन लगवाई थी। लेकिन सोमवार को अचानक से इनकी संख्या में बढ़ोतरी आई है।
शाम तक कुल 4820 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी एक स्वास्थ्य कर्मचारी को पहली, 18 से 44 आयु वर्ग में 1746 लोगों को पहली और 1615 लोगों को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 80 लोगों को पहली और 1010 को दूसरी, 48 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 320 को दूसरी डोज दी गई है।