फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलां तालाब में सौ से अधिक लोगों को लगाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नगर के वार्ड 14 सैलां तालाब क्षेत्र में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। इसमें 45 साल से ऊपर के सौ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया मुख्य रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। शिविर में पीएमओ मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के सहयोग से लोगों को सैनिटाइजर और मास्क भी वितरित किए गए। उन्होंने सभी लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है। शिविर में जिला उपाध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्ता, राहुल गुप्ता, राजकुमार, रॉकी शर्मा, संजय वर्मा, गगन, विशाल शर्मा व नटेश्वर वैद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें