फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 से ऊपर के 15 हजार से अधिक लोगों को नहीं लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। करीब चार महीने से जिले में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर सर्वे करवाना शुरू किया है। सर्वे के जरिए पता लगाया जा रहा है 45 से अधिक आयु वर्ग में कितने लोगों को अभी तक वैक्सीन लग चुकी है और कितने लोग इससे वंचित हैं। अभी तक के सर्वे में 15 हजार से अधिक लोगो का पता चला है, जिनको अभी तक वैक्सीन नहीं लगी है। सर्वे तहसील के हिसाब से किया जा रहा है। सर्वे में पता चला है कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकडे़ और सर्वे में सामने आ रहे आंकड़ों में भी काफी अंतर है।
विज्ञापन

जिले में करीब चार महीने से वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में केवल स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद वरिष्ठ नागरिकों और 45 से 60 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाना शुरू किया गया। लेकिन अभी तक जिले में इस वर्ग के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी नहीं मिल सकी है। जिला प्रशासन ने इसी को लेकर सर्व शुरू किया है। प्रशासन पता लगा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में कितनी सच्चाई है। इसी को लेकर सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे का काम पूरा कर दिया गया है। सर्वे में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ बीएलओ, पटवारी, तहसीलदार को शामिल किया गया है। अभी तक के सर्वे में पता चला है कि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 15035 लोगों को अभी तक टीका नहीं लगा है। उधमपुर तहसील में सबसे अधिक 6358 लोगों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगाई है।
सर्वे के बाद बचे लोगों के टीकाकरण की तैयार होगी योजना
सर्वे का काम पूरा होने के बाद जिला प्रशासन प्रशासन बचे हुए लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए योजना तैयार करेगा। जो लोग वैक्सीन लगाने के लिए सेंटर में नहीं पहुंच रहे हैं तो उनको घर जाकर भी वैक्सीन लगाई जा सकती है। इसको लेकर अभी पूरी सहमति नहीं बनी है। प्रशासन जल्द इसकी योजना तैयार कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक सर्वे से प्राप्त टीकाकरण का आंकड़ा
तहसील टीका लगवाने वाले दूसरे जिलों में टीका लगवाने वाले नहीं लगवाया टीका कुल
उधमपुर 46904 609 6358 53871
मजालता 11320 847 1596 13763
मौंगरी 3235 39 219 3493
पंचैरी 5609 70 617 6296
लाटी मरौठी 3657 30 516 4203
बसंतगढ़ 2713 23 1148 3884
चिनैनी 11020 178 1762 12960
रामनगर 27284 1420 2819 31523
कुल 111742 3216 15035 129993
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें