फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बनारस के हिमांशु बने 25वें भमाग केसरी, डोडा के निसार को चटाई धूल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मौंगरी मेले की पूर्व संध्या पर सरदब्बर कलसोत में भमाग केसरी दंगल हुआ। इसमें 42 रोमांचक मुकाबले खेले गए जिनमें जम्मू-कश्मीर के स्थानीय पहलवानों के साथ-साथ बाहरी राज्यों के पहलवानों ने भी कला और ताकत का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मुख्य मुकाबला बनारस के पहलवान हिमांशु यादव और डोडा के पहलवान निसार के बीच हुआ। कड़े मुकाबले में हिमांशु यादव ने निसार को हराकर 25वें भमाग केसरी दंगल का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता को 2,000 रुपये के साथ इनामी राशि के तौर पर 11,000 रुपये और पारंपरिक चांदी का गुर्ज व पट्टा भेंट किया गया। उपविजेता रहे डोडा के पहलवान निसार को 10,000 रुपये का पुरस्कार मिला।

दूसरा मुकाबला रौन दोमेल के पहलवान बिल्लू और जम्मू के पहलवान अमित के बीच खेला गया। बिल्लू ने शानदार जीत दर्ज कर 4,000 रुपये का इनाम हासिल किया जबकि उपविजेता अमित को 3,000 रुपये से संतोष करना पड़ा। तीसरे बड़े मुकाबले में पहलवान माम हुसैन ने खडप्पू को शिकस्त दी। विजेता माम हुसैन को 3,000 रुपये और उपविजेता खडप्पू को 2,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
विज्ञापन


विधायक पवन कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि जबकि डॉ. जोगेश्वर गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहे। इसके अलावा मेला अधिकारी व तहसीलदार आरुषि सबरवाल, डीएसपी रीता देवी, जम्मू-कश्मीर बैंक के शाखा प्रमुख अरुण शर्मा और राजन सिंह हैप्पी ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने और तकनीकी सहायता प्रदान करने में अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा, लोचन सिंह, तुलेंद्र कुमार और सनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन


अन्य मुकाबलों के परिणाम
जिंद्राह के गोपाल ने उधमपुर के कादर को हराया।

चोपड़ा शॉप के सलमान ने आरएस पुरा के काका पर जीत दर्ज की।

छोटा मुनीर ने डोडा के छोटा थप्पा को शिकस्त दी।

उधमपुर के सुनील ने आरएस पुरा के धीरज को पराजित किया।

डंसाल के आसिफ ने आरएस पुरा के शेडी को पटखनी दी।

मौंगरी के पुरा संजय ने उधमपुर के बुरान के खिलाफ जीत हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें