फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन

विज्ञापन
भद्रवाह में कोविड को लेकर आयोजित मॉक ड्रिल - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। चीन सहित अन्य देशों में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद भारत सरकार अलर्ट हो गई है। देश में कोरोना फैले इससे बचाव के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को पूरे देश में पहले से निर्धारित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल उधमपुर में भी मॉक ड्रिल की गई। इसमें विशेष तौर पर जिला अस्पताल में लगाए गए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को सात घंटे चलाया गया। देखा गया कि ये सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं। इनको सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक चलाकर इनकी क्षमता का परीक्षण किया गया। इसके साथ लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया। सभी नागरिकों को बाहर निकलने पर मास्क पहनने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई। साथ ही समय-समय पर साबुन से हाथ धोने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. संजय भट्ट के नेतृत्व में सुबह नौ बजे मॉक ड्रिल की शुरूआत दोनों ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को चलाकर की गई। दोनों प्लांट सही तरीके से काम करने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत महसूस की। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि अगर भारत में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से फैलता है तो सबसे अधिक जरूरत ऑक्सीजन की ही होगी। पिछले दो वर्ष के दौरान भी देखा गया था कि ऑक्सीजन की कमी से बहुत परेशानी हुई थी, लेकिन इस बार ऑक्सीजन को लेकर पहले से ही तैयारी कर ली गई है।
---
चार हजार एलपीएम क्षमता के दो
ऑक्सीजन प्लांट कर रहे काम
जिला अस्पताल उधमपुर में में 3000 और 1000 एलपीएम (लीटर्स पर मिनट) क्षमता के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाए गए हैं। ये दोनों सही तरीके से काम कर रहे हैं। इनकी देखरेख और चलाने का काम मेकेनिकल इंजीनियरिंग डिविजन कर रहा है। मंगलवार को मॉक ड्रिल के जरिए दोनों प्लांट की क्षमता, प्यूरिटी और प्रेशर को जांचा गया। परीक्षण सफल रहा है।
विज्ञापन

-----------
सीएचसी चिनैनी में ऑक्सीमीटर पर्याप्त
मात्रा में उपलब्ध, मास्क की कमी नहीं
- अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति जांची
- लोगों को बूस्टर डोज लगाने के लिए किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। कोरोना संक्रमण के हालत से निपटने के लिए चिनैनी में भी स्वास्थ्य विभाग तैयार है। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चिनैनी और सब सेंटर में मॉक ड्रिल की गई। यहां कोरोना टेस्टिंग पहले से ही लगातार जारी है। सीएचसी में स्वास्थ्य विभाग ने ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति जांची। अस्पताल में ऑक्सीमीटर भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। साथ ही मास्क की भी कमी नही है। इसके अलावा जो लोग कोरोना की बूस्टर डोज नहीं लगा पाए हैं, उन्हें भी इस डोज को लगाने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। बीएमओ डॉ. बलकारी लाल चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए तैयार है। मंगलवार को कस्बे में भी मॉक ड्रिल के जरिये लोगों को जागरूक किया गया।
-------
स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश, लोगों
को कोविड नियमों से करें जागरूक
भद्रवाह। कोविड से निपटने के लिए की गई तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिले भर में मॉक ड्रिल की गई। इसके तहत दिनभर की गतिविधियों में मुख्य रूप से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं, आइसोलेशन बेड की क्षमता, ऑक्सीजन समर्थित बेड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर समर्थित बेड, डॉक्टरों, पैरामेडिक्स, आशा व अन्य फ्रंट लाइन वर्करों की उपलब्धता पर ध्यान केंद्रित किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए गए कि वे खुद को कोविड-19 से निपटने के लिए तैयार रखें और सार्वजनिक स्थानों, भीड़भाड़ वाले इलाकों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के बारे में लोगों को जागरूक करें। संवाद

उधमपुर: जिला अस्पताल में मॉक ड्रिल के दौरान ऑक्सीजन प्लांट की चैकिग करते हुए.- फोटो : UDHAMPUR

माकड्रिल के दौरान चिनैनी स्वास्थ्य विभाग की टीम आक्सीजन की स्थिती जांचते हुए :- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें