उधमपुर। डॉ. जतिंद्र सिंह से मुलाकात करने पीएमओ कार्यालय पहुंच विधायक बलवंत सिंह।
उधमपुर। विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने सिरा से शिवगली सड़क के उद्घाटन की आवश्यकता पर ध्यान दिया।
बैठक के दौरान मनकोटिया ने क्षेत्र में शैक्षिक बुनियादी ढांचे की आवश्यकता पर जोर दिया और लाटी व घोरड़ी में नए केंद्रीय विद्यालय स्थापित करने की मांग रखी। साथ ही, उन्होंने ट्राइबल छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए चिनैनी क्षेत्र में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित करने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने सिरा से शिवगली सड़क के उद्घाटन की तात्कालिक आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे सड़क संपर्क को बेहतर बनाकर क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
वहीं, उन्होंने सलमेह पुल को मंजूरी देने के लिए राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और परिवहन सुविधाओं में सुधार होगा। इस अवसर पर मनकोटिया ने विधानसभा क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। संवाद