उधमपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम का आयोजन सुगलार ए बूथ नंबर 94 में रविवार को हुआ। काफी संख्या में लोगों ने विधायक मनकोटिया के साथ इकट्ठे होकर एक साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से पूरे देश के लोगों को प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन मिलता है और जब वह नई-नई तकनीक को लेकर लोगों के समक्ष लाते हैं जिससे देश का हर एक व्यक्ति कुछ न कुछ सीखता है। इस तरह का संवाद लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है और लोगों का इससे मनोबल भी बढ़ता है।