फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लाटी में विधायक ने सुनीं जनता की जनसमस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। चिनैनी-घोरड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में लाटी तहसील में जनता की समस्याओं को सुनने के लिए सार्वजनिक सभा का आयोजन किय।
इसमें लोगों ने विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। विधायक ने मौके पर ही अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि लोगों की सभी समस्याओं का जल्द समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कोई भी व्यक्ति मेरी विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी सड़क पर गड्ढा नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने बिजली विभाग के डेलीवेजरों से भी मुलाकात की और उन्हें स्थायी करने की माग की। कहा कि डेली वेजरों को स्थायी बनाना वास्तविक मांग है लेकिन जम्मू कश्मीर की नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस सरकार अपने वादों को पूरा करने में असमर्थ है। इसके चलते भाजपा के सभी विधायक नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें