फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जल निकासी, बिजली के बुनियादी ढांचे व अन्य मुद्दों का किया आकलन

विज्ञापन
विधायक और डीसी ने किश्तवाड़ शहर का संयुक्त दौरा कर जायजा लिया।
विज्ञापन
- विधायक व डीसी ने किश्तवाड़ शहर का किया दौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। विधायक शगुन परिहार ने शनिवार को जिला उपायुक्त राजेश कुमार शवन के साथ शहर के विभिन्न हिस्सों का व्यापक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जल निकासी, बिजली के बुनियादी ढांचे और बाजार विनियमन सहित प्रमुख नागरिक मुद्दों का आकलन किया।
कई प्रमुख नागरिकों ने उनसे मुलाकात की और शहर की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने जिला प्रशास न से हस्तक्षेप करने और शीघ्र निवारण की मांग की। उन्होंने गुड़हली चौक के सौंदर्यीकरण के लिए कार्यकारी अधिकारी, नगर पालिका को निर्देश जारी किए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को डाक बंगला चौक और हर्रा तालाब चौक पर दो दिनों के भीतर चौड़ीकरण कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि दोनों स्थानों पर घंटाघर स्थापित किए जा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने ईओ नगर पालिका को हिड्याल चौक से शालगड़ी तक जल निकासी कार्यों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने में तेजी लाने को कहा। रिपोर्ट पेश करने के लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित किया गया। तालमेल की आवश्यकता पर बल देते हुए डीसी ने जल निकासी कार्य को समय पर और कुशलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच घनिष्ठ समन्वय का आह्वान किया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, विद्युत विकास विभाग को अनियमित विद्युतीकरण को हटाकर शहर के बिजली के बुनियादी ढांचे को सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया गया। क्षेत्र के लोगों ने माननीय विधायक को उनके आगमन के लिए धन्यवाद दिया और विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें