फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला मल्लियां के गिरधारी का पांच दिन से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। घोरड़ी ब्लॉक के नाला मल्लियां निवासी युवक गिरधारी सिंह 21 अक्तूबर से लापता है, जिसका पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने हर जगह तलाश करने के बाद बुधवार को पुलिस पोस्ट घोरड़ी में शिकायत दी है। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नाला मल्लियां निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा गिरधारी सिंह 21 अक्तूबर को सुबह घर से किसी काम के लिए बाहर निकला था, जिसके बाद वह शाम नहीं लौटा है। इसके बाद रिश्तेदारों के घर फोन करने के साथ ही हर संभावित जगह तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। परेशान होकर इसकी शिकायत घोरड़ी पुलिस पोस्ट में की है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है, लेकिन पुलिस को भी अभी तक किसी तरह की कामयाबी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें