फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डोडा के पत्रकार के साथ पुलिस की बदसलूकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डोडा/किश्तवाड़: किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार की रात को पुलिस की ओर से स्थानीय पत्रकार से कथित तौर अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।
दरअसल, डोडा से किश्तवाड़ के एक गांव में एक व्यक्ति दूल्हा बनकर दूसरी शादी करने पहुंचा था। इसी दौरान डोडा निवासी उसकी पहली पत्नी भी पहुंच गई। कहा- बिना तलाक के ये दूसरी शादी नहीं हो सकती। विवाद बढ़ा तो स्थानीय पत्रकार सुलिंदर परिहार इसकी वीडियो रिकार्डिंग करने लगे। इसी दौरान थाना प्रभारी किश्तवाड़ ने कथित तौर पर लाइव प्रसारण पर आपत्ति जताई। बताया जाता है कि इस पर दोनों में कहासुनी हो गई और बात मारपीट तक पहुंच गई। इस घटना का भी वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन

वीडियो में परिहार कह रहे हैं कि कृपया मुझे मत मारो। पूरा हिंदुस्तान तुम्हें लाइव देख रहा है। जवाब में किसी की आवाज आ रही है जिसमें आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग बताया जा रहा है। हालांकि, आवाज स्पष्ट नहीं है। इस घटना के संबंध में पुलिस में फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
स्थानीय मीडिया कर्मियों ने इस मामले में जांच और संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जिला मीडिया एसोसिएशन डोडा ने भी पुलिस के इस कथित दुर्व्यवहार की निंदा की है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

घटना के संबंध में किश्तवाड़ थाना प्रभारी फिरदौस अहमद का कहना है कि हमने कथित पत्रकार को किसी के घर में घुसकर मोबाइल से रिकॉर्ड करने से मना किया था। उन्होंने गाली-गलौज नहीं की। किसी ने पीछे से कहा था कि पूरा हिंदुस्तान देख रहा है, इस पर हमने कहा कि रहने दें अभी हिन्दुस्तान को, किसी के घरेलू मसले को मत उछालो। मसला देर रात का है। हमने कोई ऐसी बात नहीं की है। वीडियो एडिट किया गया है। जानबूझकर मसले को उलझाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें