फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मिडिल स्कूल ओमाड़ा में दूसरी बार मिड डे मील का राशन चोरी

Sat, 18 Jan 2025 02:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। गवर्नमेंट मिडिल स्कूल ओमाड़ा में चोरों ने मिड डे मील का राशन चोरी कर लिया। मौके पर पहुंचे जोनल प्लानिंग एजूकेशन आफिसर ने कहा कि इसकी शिकायत थाना प्रभारी से एसएसपी तक की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह स्कूल प्रशासन ने स्कूल खोला तो उन्होंने एक कमरे का ताला टूटा देखा। अंदर जाकर जांच की तो मिड डे मील का राशन व दो क्विंटल चावल की बोरियां नहीं थीं। यह राशन बच्चाें को मिड डे मील के रूप में दिए जाने वाले भोजन के लिए रखा गया था। मौके पर पहुंच जोनल प्लानिंग एजूकेशन आफिसर राजेश शर्मा ने जायजा लिया। अधिकारी ने बताया कि इससे पहले 16 नवंबर को भी इसी तरह चोरी हुई थी। तब राशन, बर्तन और अन्य सामान चोरी हो गया था। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। लेकिन उचित कार्रवाई न होने से एक बार फिर चोरों ने दुस्साहस किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें