फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवी परिसर में पौधे लगा कर दिया पर्यावरण को बचाने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से केंद्रीय विद्यायल परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर पार्षद प्रीति खजूरिया, केवी-1 के प्रिंसिपल एवं केंद्रीय विद्यालय संगठन जम्मू संभाग के डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर (नार्थ) सुमित मेहरा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत में विद्यालय के स्काउट एंड गाइड प्रभारी संजय कोहली ने सभी का स्वागत किया। तत्पश्चात स्कूल प्रिंसीपल ने स्काउट्स एवं गाइड्स के महत्व को बताते हुए आज के परिवेश में उसकी आवश्यकता के प्रति सबको जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्काउट्स एवं गाइड्स अपने अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। मुख्यातिथि ने स्कूल परिसर में पौधा लगा कर कार्यक्रम का आगाज किया। इस अवसर पर सभी स्काउट एंड गाइड, स्काउट मास्टर्स, गाइड कैप्टन व फ्लॉक लीडर्स ने पौधरोपण कर विद्यालय को हराभरा रखने का प्रण लिया। कार्यक्रम में रमन कुमार, राजीव सिंह, रवि कांत, वीरजी कौल, संजू सिंह, निहारिका, ललिता, अलीशा, गीता, रोजी धीमान, रेणुका राणा व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें