फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: साइकिल रैली से बेटी बचाओ सृष्टि बचाओ का दिया संदेश

Mon, 20 Jan 2025 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
साइकिल रैली में भाग लेते थाना प्रभारी व अन्य। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जन संघर्ष संस्था की ओर से बेटी बचाओ सृष्टि बचाओ अभियान के तहत संस्था के प्रधान एडवोकेट संजीत बवोरिया की ओर से शहर में साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
इसमें जिला साइकलिंग एसोसिएशन के प्रधान राजेश शर्मा के अलावा माइंड एन रायथम डांस स्पोर्टस एसोसिएशन उधमपुर के डायरेक्टर रंजना शर्मा ने सहयोग किया। रैली को पद्मश्री शिव निर्मोही, व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी, फॉदर यीशुदीप संधु व सीनियर सिटिजन के प्रधान महादीप सिंह, एक्स सर्विस मैन एसोसिएशन लीगज के प्रधान दलबीर सिंह, नेशनल कमीशन वूमेन की आजरा परवीन सहित अन्य ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली शहर के दोमेल चौक से मिनी स्टेडियम तक निकाली गई। इस दौरान शहर के चौक-चौराहों पर बेटी हूं मैं... गीत ने सभी लोगों को भावुक कर दिया। रैली में भाग लेने वालों में एसएचओ रघुवीर सिंह चौधरी, महिला थाना की एसएचओ राशिका शर्मा, डॉ. बिक्रम गुलाटी, डॉ. मनीश गुलाटी व बच्चों ने साइकिल चलाकर बेटी बचाओ, सृष्टि बचाओ का संदेश देने के साथ ही कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की।

रिपोर्ट, परवेज खान
फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें