फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने बाइक रैली निकाल कर मनाया विलय दिवस का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। विलय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से सोमवार को शहर में बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर महाराजा हरि सिंह को श्रद्धांजली देने के साथ जश्न मनाया। वहीं, भाजपा के जिला प्रधान पूर्ण चंद और नगर परिषद के कार्यवाहक चेयरमैन सुरेंद्र सिंह खालसा ने भी रैली में हिस्सा लेकर विलय दिवस के महत्व पर रोशनी डाली।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे भाजयुमो के जिला प्रधान सुशांत गुप्ता के नेतृत्व में सैला तालाब स्थित मेटाडोर स्टैंड से बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं ने बाइक पर तिरंगे भी थाम रखे थे। रैली चबूतरा बाजार, मुख्य बाजार, लाल चौक, गोल मार्केट, इंदिरा चौक, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, अस्पताल मार्ग सहित शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए सैला तालाब पहुंच कर संपन्न हुई। यहां पर महाराजा हरि सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजयुमो के जिला प्रधान ने कहा कि विलय दिवस को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। महाराजा हरि सिंह ने जम्मू-कश्मीर का भारत के साथ विलय कर नई पहचान दिलाई थी। 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद सभी तरह की रुकावटों को भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया है। भाजपा की मांग है कि सरकार की तरफ से जल्द महाराजा सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश की घोषणा की जाए। अन्य नेताओं ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद अलगाववादी और कश्मीरी नेताओं को बड़ा झटका लगा और आज तक वह इस सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं। अब हालात को खराब करने वाली गलत बयानबाजी कर माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा इसकी कड़ी निंदा करती है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब जम्मू के साथ भेदभाव भी खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें