किश्तवाड़। जिले में दिनभर बारिश और हवाएं चलते ने तापमान में काफी गिरावट आई है। इसके साथ ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी हुई है। जिला मुख्यालय सहित कई ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही है, जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।