उधमपुर। डीडीसी कार्यालय में मंगलवार को विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने डीडीसी उपाध्यक्ष जूही पठानिया से मुलाकात कर समस्याओं को उजागर किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडलों ने स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन सुविधाओं, सड़क नेटवर्क और बिजली के बुनियादी ढांचे को मजूबत करने की मांग उठाई।
डीडीसी उपाध्यक्ष ने सभी को जल्द कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पेयजल, बिजली की परेशानी को दूर करने और गली व नालियों की मरम्मत, बिजली, नाबार्ड सड़कों, बस सेवाओं, मानव और पशु स्वास्थ्य देखभाल के प्रावधान, बाढ़ सुरक्षा और बहाली से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपाध्यक्ष ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द कदम उठाने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीडीसी रामनगर-2 जट्टू राम, डीडीसी रामनगर-1 मूल राज, डीडीसी लाट्टी-मरोट्टी पिंकी देवी, सागर वर्मा, बलवान सिंह आदि मौजूद रहे।