फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीनिया के नाम रहा नोमाई दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी के चार किलोमीटर दूर जम्मू मार्ग पर स्थित नोमाई में वार्षिक दंगल हुआ। इस पर उधमपुर के बसंतगढ़ निवासी एवं पुलिस के पहलवान बीनिया मीन ने कब्जा जमाया। इसमें उन्होंने हरियाणा के विजय पहलवान को शिकस्त दी।
विज्ञापन

नोमाई दंगल में 3,05,000 रुपये के तहत 45 मुकाबले करवाए गए। बड़ी माली का मुकाबला बीनिया मीन और हरियाणा के सोनीपत के विजय पहलवान के बीच हुआ। इसे बीनिया ने अपने नाम किया। विजेता को 35 हजार और उपविजेता को 30 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दूसरी माली का मुकाबला नोमाई के समलोक और पंजाब के अमृतसर निवासी सोनी पहलवान के बीच हुआ, जिसमें समलोक ने बाजी मारी। विजेता को 12 हजार और उपविजेता को नौ हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया।
तीसरा मुकाबले में लंडन पावर हाउस उधमपुर के अजय शर्मा ने अमृतसर के इंद्रजीत को हरा कर अपने नाम किया। विजेता को नौ हजार व उपविजेता को छह हजार रुपये दिए गए। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर इंडियन स्टाइल कुश्ती संघ के शिव कुमार शर्मा, नरेश संमोत्रा उर्फ पप्पू लाकड़ी, मोहन लाल शर्मा, राज कुमार, वेद पुजारी, नंबरदार कर्ण सिंह, बिट्टू तेली, ओम प्रकाश मगोत्रा, दीपक वजीर, तुलिंदर कुमार, इंस्पेक्टर सतवीर सिंह और मुरली धर आदि मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें