फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वरिष्ठ नागरिक कल्याण मंच के सदस्यों ने की बैठक

Sat, 30 Mar 2024 12:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध सभी कानूनी सेवाओं की जानकारी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी मे वरिष्ठ नागरिक कल्याण मंच कटड़ा की 113वीं आम बैठक होटल बसेरा कटड़ा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने की और मंच का संचालन सचिव मोहन लाल शर्मा की आेर से किया गया।
विज्ञापन

इस बैठक में 36 सदस्यों ने भाग लिया। जिसके मुख्य अतिथि बीएमओ कटड़ा रसपाल बंगोत्रा मौजूद थे आैर साथ ही सदस्यों की ओर से चार सदस्यों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर रविंदर कुमार पराशर, रोमेश चंद्र चौधरी, काबला सिंह, चैनय राम, गोपाल कृष्ण, संसार चंद अमर नाथ, कुलदीप शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे । बैठक मंे अन्य संबद्ध मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिवक्ता भूमिका शर्मा को वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी सलाह देने के लिए जिला रियासी के कानूनी सेल के अध्यक्ष/उप न्यायाधीश द्वारा प्रतिनियुक्त किया गया था। अधिवक्ता ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध सभी कानूनी सेवाओं की जानकारी दी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर 14567 और ईमेल भी साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें