फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: प्रधान सुरेंद्र खजूरिया के नेतृत्व में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
उधमपुर। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अति​थिगण को सम्मानित करते वकील।
विज्ञापन
- जिला प्रशासन से लेकर न्यायपालिका से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी हुए शामिल
विज्ञापन

उधमपुर। बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित पांच सदस्यीय टीम ने शनिवार को औपचारिक रूप में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण की। इसमें जिला प्रशासन सहित पुलिस, रेवेन्यू और न्याय तंत्र से जुड़े विभिन्न अधिकारी शामिल हुए। बार एसोसिएशन का कार्यकाल संपन्न होने पर 26 मार्च को चुनाव कराए गए थे।
लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ हुई मतदान प्रक्रिया के बाद सर्वाधिक वोट हासिल कर प्रधान के रूप में एडवोकेट सुरेंद्र खजूरिया, उपाध्यक्ष एडवोकेट अखिल खजूरिया, महासचिव रोहित शर्मा, सहसचिव आकाश और कोषाध्यक्ष अभिलाश को चुना गया। चुनाव के बाद नवरात्र के चलते शपथ ग्रहण समारोह को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था। शनिवार को उधमपुर के कचहरी परिसर में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें जिला विकास आयुक्त सलोनी राय बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थीं। उनके साथ विधायक पवन गुप्ता, प्रिंसिपल जिला एवं सेशन जज बीएस बाउ, अतिरिक्त जिला सेशन जज कमलेश पंडिता, एसएमजे पूजा रैना, एडीसी प्रेम सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव समिति के चेयरमैन एडवोकेट पवन जंडियाल की देखरेख में बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने बार से जुड़े संविधान की शपथ ग्रहण की और बार सदस्याें के साथ न्यायतंत्र के हित में हर संभव प्रयास करना वचन लिया। अपने संबोधित में प्रधान खजूरिया ने कहा कि उनकी टीम को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसके लिए वह बार के सभी सदस्यों के आभारी हैं। वकीलों से जुड़ी समस्याओं और उनके मुद्दों के समाधान के लिए पूरी टीम हर संभव प्रयास करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें