उधमपुर ममैँ डीसी को ज्ञापन सौंपते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्राएं।
उधमपुर। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना (पीएमयूएसपी) के तहत फॉर्म भर रहे विद्यार्थियों ने आय और जाति प्रमाणपत्र समय पर जारी करने की मांग की है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उधमपुर जिला के सदस्यों ने जिला विकास उपायुक्त सलोनी राय को इस संबंध में मंगलवार को एक ज्ञापन सौंपा।
इसमें विद्यार्थियों को पीएमयूएसपी योजना में फॉर्म भरने में आ रही समस्याओं को उजागर किया गया और उनके समाधान की मांगी। छात्र संघ जिला उपाध्यक्ष इशा शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जो विद्यार्थी प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृति योजना के तहत फॉर्म भर रहे हैं, उन्हें तहसील कार्यालय से आय और जाति प्रमाण पत्र के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसलिए उनकी मांग है कि प्रमाणपत्रों को समय पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराई जाए। इसके लिए डीसी ने उन्हें आश्वासन दिया है। संवाद