फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दिव्यांग सेवाश्रम के सदस्यों ने अध्यक्ष को दी पद छोड़ने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। दिव्यांग सेवाश्रम उधमपुर के सदस्यों ने अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार पंचैरी को अपना छोड़ने की सलाह दी है। डाॅ. आदर्श सर्राफ की अध्यक्षता में पत्रकार वार्ता के दौरान सदस्यों ने बताया कि सेवाश्रम के अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार अपने दुकान के कामकाज में व्यस्त हो गए हैं और अब वह सेवाश्रम का संचालन ठीक से नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा उनका व्यवहार भी बदल गया है, सेवाश्रम का हिसाब देने में भी असमर्थ रहे हैं। स्टाफ सदस्य पर बेवजह आरोप लगाकर पुलिस शिकायत भी उनकी तरफ से करवाई गई थी लेकिन पुलिस जांच में स्टाफ सदस्य निर्दोष पाया गया। इसलिए सेवाश्रम के सभी सदस्यों का निर्णय है कि अब पुरुषोत्तम कुमार सेवाश्रम के संचालन से किनारा कर लें ताकि सेवाश्रम बिना किसी परेशानी के सुचारू रूप से चलता रहे। उन्होंने कहा कि सेवाश्रम एक समाजसेवी केंद्र है और इसलिए वह नहीं चाहते कि सेवाश्रम के संचालन को लेकर किसी तरह का विवाद पैदा हो और मामले का कोर्ट में निपटारा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें