चजगोत्रा बिरादरी की मेल में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु:- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। तहसील में आयोजित होने वाली चजगोत्रा बिरादरी की मेल शुक्रवार को संपन्न हुई। मेल में बिरादरी के सैकड़ों सदस्यों ने शिरकत कर देव स्थान में शीश नवाया। अर्द्धवार्षिक मेल में सुबह से ही भक्तों का आना जाना शुरू हो गया था। दोपहर को कंजक और पंडितों का पूजन किया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें चिनैनी के अलावा बटोत, रामबन, उधमपुर, जम्मू, चंडीगढ़, आदि जगहों से आए भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बिरादरी के सदस्यों की एक बैठक भी हुई, जिसमें कई बातों पर चर्चा हुई, और निर्णय लिए गए। साथ ही देवस्थान पर विकास कार्य को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें सभी ने सहमति जताई। संवाद