उधमपुर। कलसोत्रा बिरादरी की वार्षिक मेल रविवार 14 नवंबर को देवस्थान बाबा कुंडा देवता जगद्यनु में आयोजित होगी। प्रधान वीरेंद्र कलसोत्रा ने कहा कि इस अवसर पर देवस्थान पर सुबह हवन का आयोजन होगा। इसकी पूर्णाहुति के बाद देव पूजन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बिरादरी के सभी लोगों से अपील की है कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए देवस्थान पर परिवार सहित पधारें और आशीर्वाद प्राप्त करें। इस अवसर पर नगर के सलाथिया चौक से दिन भर भक्तों के लिए मेटाडोर सेवा भी चलेगी। संवाद