फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जनरल हाउस की बैठक शुरू होने के साथ विकास कार्यों में तेजी आने की जगी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। 11 पार्षदों की ओर से नगर परिषद चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद बंद हुई जनरल हाउस बैठक का सिलसिला 90 दिन के बाद फिर से शुरू हुआ है। मंगलवार को पार्षदों के बैठक करने से शहर में एक बार फिर से विकास कार्यों में तेजी आने और नए विकास शुरू होने की उम्मीद जगी है। इसके साथ ही जनरल हाउस की बैठक करने का एक मकसद कैपेक्स बजट के तहत मंजूर एक करोड़ की राशि से शहर के 21 वार्ड में काम करवाना है क्योंकि 20 दिसंबर तक इस राशि का इस्तेमाल नहीं किए जाने पर यह राशि लैप्स हो जाएगी।
विज्ञापन

24 अगस्त को नगर परिषद की अंतिम जनरल हाउस की बैठक का आयोजन हुआ था। एक सितंबर को डाक बंगला में जनरल हाउस की बैठक रखी गई थी। इसमें यूईईडी की कार्यप्रणाली को लेकर पार्षदों ने मिलकर चर्चा करनी थी और यूईईडी के अधिकारियों के सामने अपनी परेशानी को रखना था लेकिन बैठक से पहले ही 11 पार्षद नगर परिषद के कार्यालय में पहुंचे और नगर परिषद चेयरमैन डॉ. जोगेश्वर गुप्ता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की कापी सीईओ को सौंप दी। इसके बाद बैठक स्थगित कर दी गई। इसके बाद 11 पार्षद मिलकर चेयरमैन को पद से हटाने में जुट गए और चेयरमैन अपनी कुर्सी को बचाने के प्रयास में जुट गए। मामला हाईकोर्ट में चला गया और आपसी लड़ाई में शहर के विकास कार्य अधर में लटक गए। 90 दिन तक किसी ने भी शहरवासियों की समस्याओं और विकास कार्य को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई, लेकिन अब एक बार फिर से पार्षदों ने मिलकर जनरल हाउस की बैठक की है। 90 दिन के बाद 22 नवंबर को जनरल हाउस की बैठक कर विकास कार्यों और शहरवासियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई है।
इनसेट
20 दिसंबर से पहले कैपेक्स बजट के एक करोड़ करने हैं खर्च
सरकार ने कैपेक्स बजट के तहत शहर के विकास के लिए एक करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। नगर पालिकाओं के लिए 50 लाख रुपये मंजूर किए हैं। लेकिन इस राशि को 31 दिसंबर से पहले खर्च करना है। 20 दिसंबर तक मंजूर राशि से सभी विकास कार्य पूरे करने हैं और 31 दिसंबर तक किए गए काम की राशि जारी कर दी जानी है, इसलिए पार्षदों ने वार्ड के विकास और पैसे के खर्च करने को लेकर गंभीरता दिखाते हुए जनरल हाउस की बैठक में हिस्सा लिया है।
विज्ञापन

----------------------
इनसेट
नगर परिषद के वाइस चेयरमैन ही इंचार्ज चेयरमैन बनकर बैठकों की करेंगे अध्यक्षता
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद चेयरमैन डॉ. जोगेश्वर गुप्ता ने स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी ले ली है और नगर परिषद के वाइस चेयरमैन सुरेंद्र सिंह खालसा को चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंप दी है। वाइस चेयरमैन अब इंचार्ज चेयरमैन बनकर इस पद काम करेंगे और सभी पार्षदों के साथ मिलकर शहर के विकास को लेकर चर्चा करने के साथ कई तरह के निर्णय लेंगे। अब शहर में विकास कार्य तेज होने के साथ ही जल्द नए विकास कार्य शुरू होने की भी उम्मीद जगी है।
इनसेट
यूईईडी के कार्य पर सवाल खड़ा करने लगे पार्षद
जनरल हाउस बैठक होने के बाद पार्षदों ने अब यूईईडी कार्यप्रणाली पर फिर से सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया है। 90 दिन तक पार्षदों ने यूईईडी की कार्यप्रणाली पर कोई सवाल खड़ा नहीं किया। यूईईडी अपनी मर्जी से काम करता रहा और इससे शहरवासी परेशान होते रहे, लेकिन किसी पार्षद ने यूईईडी पर किसी तरह की सख्ती नहीं की लेकिन मंगलवार को वार्ड नंबर 11 की पार्षद आरती वर्मा ने यूईईडी के कार्य पर सवाल खड़ा किया है। लगातार जनरल हाउस की बैठक होने पर आने वाले दिनों में फिर से पार्षद यूईईडी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करेंगे और अधिकारियों से जवाब मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें